June 11, 2026 |

धार्मिक पंडालों में अस्थायी विद्युत कनेक्शन लें

ऊर्जा मंत्री ने की उत्सव समितियों से अपील

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि गणेशोत्सव तथा अन्य त्यौहारों में पंडालों को अस्थायी कनेक्शन देने के लिए विद्युत वितरण कंपनी ने माकूल प्रबंध किए हैं। मंत्री श्री तोमर ने धार्मिक उत्सव समितियों से कहा कि वे पण्डालों, झांकियों में बिजली साज-सज्जा, नियमानुसार ऑनलाइन अस्थाई कनेक्शन लेकर ही करें।
*अस्थाई कनेक्शन लेने हेतु क्या करें*
कंपनी के निकटतम वितरण केन्द्र में निर्धारित प्रपत्र में सही, संयोजित विद्युतभार दर्शाकर अस्थायी कनेक्शन हेतु आवेदन करें। बिजली कंपनी के portal.mpcz.in पर भी अस्थाई कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा सकता है। लायसेंसी विद्युत ठेकेदार की टेस्ट रिपोर्ट आवेदन में संलग्न कर वायरिंग इत्यादि लायसेंसधारी विद्युत ठेकेदार से ही करवाएँ।

आवेदन में दर्शाए विद्युत भार के अनुरूप सुरक्षा निधि एवं अनुमानित विद्युत उपभोग की राशि अग्रिम जमा कराकर बिजली कंपनी से अस्थाई कनेक्शन की रसीद अवश्य लें। रसीद की लेमिनेटेड प्रति अनिवार्य रूप से पंडाल/झॉंकी के सामने लगाएँ।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.