
भोपाल। मप्र की बिजली कंपनियों में कार्यरत एवं सेवानिवृत कार्मिकों की पेंशन निर्धारण की मांग को लेकर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर विधायक सहित जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा।
मप्र की सभी बिजली कंपनियों में कार्यरत एवं सेवानिवृत कार्मिकों के हितार्थ गठित “यूनाइटेड फोरम फार पावर इम्पलाइज एवं इंजिनीयर्स (मप्र) के संयोजक इंजीनियर वीकेएस परिहार के अनुसार देश और मध्यप्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यरत, सेवानिवृत कार्मिकों की पेंशन हेतु आंदोलनरत हैं।
इसके लिए अगर मुख्यमंत्री से भेंट नहीं हुई तो 5 सिंतबर मंगलवार को जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जायेगा। इसके बाद रविवार 10 सिंतबर को भोपाल में हजारों सेवानिवृत एवं कार्यरत कार्मिकों द्वारा धरना प्रदर्शन और विशाल रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। मांग का निराकरण नही हुआ तो बिजली कंपनियों में कार्यरत कार्मिकों सहित पेंशनर्श बिजली कंपनियों का संपूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे।
