April 24, 2026 |

हमीरपुर-प्रतापपुरा मार्ग निर्माण का भूमिपूजन

मंडी निधि से बनेगा मार्ग

Hriday Bhoomi 24


हरदा।  प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने  खिरकिया क्षेत्र प्रवास के दौरान ‘हीरापुर से प्रतापपुरा’ रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। इस  3.10 कि.मी. लंबे इस रोड के निर्माण हेतु मंडी निधि से 3.79 करोड़ रूपए हुए हैं।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हरदा खिरकिया क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने में कोई कसर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के एक गांव से दूसरे गांव तक सडक़ों का जाल बिछाया गया है। मंडी निधि से सडक़ों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, ताकि किसानों को उनकी उपज कृषि उपज मंडी तक लेकर जाने में आसानी हो। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights