June 12, 2026 |

आदिवासी युवक की पिटाई मामले ने तूल पकड़ा

कांग्रेस नेता अभिजीत शाह ने किया डीएफओ कार्यालय का घेराव

Hriday Bhoomi 24

हरदा। टिमरनी क्षेत्र के वनग्राम वोवदा में वन समिति की बैठक दौरान अपनी बात रखने दौरान डिप्टी रेंजर व वनरक्षक द्वारा एक आदिवासी युवक की पिटाई का मामला तूल पकड़ गया है। युवक की थाने में भी सुनवाई न होने पर कांग्रेस नेता अभिजीत शाह के साथ डीएफओ कार्यालय का घेराव किया गया।

श्री शाह ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि बोवदा में हुई बैठक दौरान  शंकर पिता हीरामन को डिप्टी रेंजर जीवनदास रघुवंशी, वनरक्षक अंकुश द्विवेदी ने पिटाई कर घायल कर दिया। उन्होंने मामले की जांच कर 3 दिनों में कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आदिवासी समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.