
हरदा। इन दिनों किराना बाजार में मिलने वाली दैनिक जरूरत की चीजें तेल, दाल, चावल, जीरा और मिर्च मसाले सब के दामों 10 से 20 रुपये प्रतिकिलो तक वृद्धि हुई है। फुटकर दुकानों पर तुअर दाल के भाव पिछले दो महीनों में पहले 120 से बढ़कर 140 रुपये तक पहुंच गए हैं। इसी तरह जिस जीरे का दाम 500 रुपये किलो था वह पिछले दो महीने में 700 रुपये किलो तक जा पहुंचा है। इस बार धान की फसल कमजोर दिख रही है तो उससे पहले ही चावल के दाम बढ़ने लगे। इसे देखते हुए मंडी में आवक होते ही बड़े व्यापारी ऐसी जरूरी चीजों की जमाखोरी कर बाजार में कृत्रिम अकाल पैदा कर महंगाई ला सकते हैं।
