June 12, 2026 |

कल रविवार को फिर लाड़ली बहनाओं के खाते में आएगी राशि

10 सितम्बर को ग्वालियर से राशि ट्रांसफर करेंगे सीएम

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 सितम्बर को ग्वालियर से ‘‘लाड़ली बहना योजना’’ की मासिक किश्त का प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों के खाते में अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान इस कार्यक्रम में प्रदेश की लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में देखा जाएगा। हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका परिसर में आयोजित होगा, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया सहित लाड़ली बहने व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्रीजी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.