June 11, 2026 |

‘मरा-मरा’ कहते ‘राम-राम’ पर आने की कोशिश

हिंदू मतों का ध्रुवीकरण रोकने पैंतरेबाजी का दौर शुरू

Hriday Bhoomi 24

– ध्वज चित्र साभार –

प्रदीप शर्मा सीनियर जर्नलिस्ट। 

पुरानी कहावत है- नास्तिक से नास्तिक इंसान भी अंत में ‘मरा-मरा’ कहते हुए ‘राम-राम’ पर आ जाता है। यह आज भी हमारे आस-पास चरितार्थ हो जाती है। बीते दिनों हुए कर्नाटक में बजरंगबली के नाम का सहारा लेकर चुनावी वैतरणी पार करने वाली कांग्रेस अब हिंदू मतों का ध्रुवीकरण रोकने कुछेक बयानबाजी कर अपना दामन साफ रखने की कोशिश कर लेती है। सो यही हुआ भी। हाल ही बन रहे ‘इंडिया’ नामक गठबंधन के एक नेता द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ बयान दिए जाने से बवाल मच गया। इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देकर पहले तो कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा और अब इसके प्रवक्ताओं की टीम सभी धर्मों के प्रति सम्भाव का बयान देकर बच निकल रही है। यह भी संभव है कि यहां हिंदू मतों का ध्रुवीकरण रोकने ऐसे और पैंतरे आजमाए जाएं।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.