April 25, 2026 |

पीएम रोड निर्माण में लापरवाही, कांट्रैक्ट खत्म किया

चारखेड़ा-अहलवाड़ा मार्ग संधारण में लेटलतीफी से ग्रामीण परेशान थे

Hriday Bhoomi 24


हरदा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम जीएसवाय) के संधारण कार्य में लापरवाह निर्माण कंपनी पर कड़ी कार्रवाई की है। चारखेड़ा-कहलवाड़ा मार्ग संधारण में पैकेज की शर्तों का पालन न कर लेटलतीफी करने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस कारण ‘पीएमजीएसवाय’ के महाप्रबंधक डीके त्रिपाठी ने पैकेज क्रमांक MP15MTN036 की निर्माण कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में कार्यगति तेज करने के निर्देश दिए थे। मगर कंपनी ने पुनः कार्य चालू नहीं किया। इस कारण महाप्रबंधक श्री त्रिपाठी ने कंपनी का पैकेज कांट्रेक्ट खत्म (निरस्त) कर दिया है।ज्ञात हो कि पीएम योजना के पहले दौर में गांवों को जोड़ने वाली सड़कें तेजी से गुणवत्ता के साथ बनी थी। मगर बाद के दौर में आई कंपनियों ने इन मापदंडों का ध्यान नहीं रखा। इससे निर्माण गति व गुणवत्ता दोनों खराब हुई।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights