April 25, 2026 |

पटवारियों की मांगों को मिला कृषिमंत्री का समर्थन

कमल पटेल ने सीएम से भेंटकर घोषणा कराने का वादा किया

Hriday Bhoomi 24

हरदा। 15 दिनों से हड़ताल कर रहे पटवारियों के बीच प्रदेश के कद्दावर कृषिमंत्री कमल पटेल ने पहुंचकर पटवारियों की मांगों को जायज माना साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, जिलाध्यक्ष अनुराग करोलिया ने बताया कि धरना स्थल पर आए श्री पटेल ने पटवारियों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि पटवारी ग्रामीण क्षेत्र में हमारी मजबूत इकाई है। पटवारियों की ये मांगें काफी समय से हैं और ऊचित हैं। हमनें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षकों का वेतन बढ़ाया है अब पटवारियों का भी वेतन बढ़ाएंगे।श्री पटेल के आश्वासन पर जिले के पटवारियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान धरने में उपस्थित महिला पटवारी बहनों ने कृषिमंत्री को पुष्प की राखी बांधकर आश्वासन पूरे करने का वचन लिया। धरना प्रदर्शन में हरदा जिले के समस्त पटवारी उपस्थित थे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights