April 25, 2026 |

राहत : किसानों से वसूल ब्याज राशि वापस होगी

जिला सहकारी बैंक के सीईओ ने दिए निर्देश

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ टिमरनी क्षेत्र के किसान संघों ने अल्पावधि फसल ऋणों की राशि देय तिथि के पूर्व अदा करने के बावजूद समित ब्याज जमा करने की सूचना के बारे में शिकायत की थी। इस पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. होशंगाबाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि शाखा एवं समिति स्तर पर इसकी जांच की गई। इसमें यह तथ्य सामने आया कि शाखा के डीएमआर खातों एवं समिति स्थित ऋणी किसानों के खातों में अंतर था। यह अंतर डीएमआर खातों में किसानों के क्रेडिट बेलेन्स को न करने से हुआ है। उन्होंने इस बारे में नर्मदापुरम् एवं हरदा जिले की समस्त शाखाओं को विसंगति दूर करने के लिये लिखित निर्देश जारी किए हैं। साथ ही समस्त शाखा प्रबन्धकों से यह प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए कि जिन किसानों से ब्याज राशि ली गई, वह उनके खातों में वापस कर दी गई।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights