June 11, 2026 |

फसल में मिला कीट प्रकोप, सुरक्षा के उपाय जानें

डायग्नोस्टिक टीम ने फसलों का निरीक्षण किया

Hriday Bhoomi 24


हरदा। कृषि विभाग की डायग्नोस्टिक टीम द्वारा मंगलवार को किए गए फसल निरीक्षण में तंबाकू इल्ली का प्रकोप देखने को मिला। टीम ने दीपगांवकला, खुदिया, उमरी, टेमलावाड़ी, जूनापानी, सोमगांवकला, टेमला, कानपुरा, जयमलपुरा, कालधड़, हीरापुर, बंदी, मुहाड़िया, डेडगांव, चौकड़ी, छीपावड, प्रतापपुरा, गोपालपुरा, दामोदरपुरा, अबगांवखुर्द, मंझली, सुखरास, अबगांवकला, भैरोपुर, कुकरावद, खामापड़वा, देवास, हंडिया, मांगरूल, बम्हनगांव, रोलगांव, बीड़, कोटल्याखेड़ी, बैड़ी, भाटपरेटिया, जिजगांवखुर्द, डगावाशंकर, गहाल, मसनगांव एवं टिमरनी के ग्राम झाड़तलाई, मनियाखेडी, सोहागपुर, करताना, रून्दलाय में फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान तम्बाकू इल्ली, सेमीलूपर एवं चने की इल्ली भी दिखाई दी। इनके नियंत्रण के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर द्वारा जारी एडवायजरी अनुसार लेम्डासायहेलोथ्रीन 4.90 सी.एस. 300 मिली/हेक्टयर या फ्लूबेडियामाइड 39.35 एस.सी. (150 मि.ली.) या फ्लूबेडियामाइड 20 डब्ल्यू.जी. (250-300 ग्रा./हे.) या स्पायनेटोरेम 11.7 एस.सी. (450 मिली/हेक्टयर) या क्लोरएन्ट्रानिलिप्रोल 09.30+लैम्ब्डा सायहेलोथ्रिन 09.50 प्रतिशत जेड.सी. या थायोमिथोक्सम 12.60 प्रतिशत + लैम्ब्डा सायहेलोथ्रीन 09.50 प्रतिशत जेड.सी. (125 मिली/हेक्टयर) या वीटाासयफ्लुथ्रीन + इमिडाक्लोप्रिड (350 मि.ली./हेक्टयर), 500 लीटर पानी में घोल बनाकर, छिड़काव की सलाह दी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.