June 11, 2026 |

रहटगांव पुलिस ने बकरी चोरी के आरोपी पकड़े

आरोपियों के खिलाफ मामला किया कायम

Hriday Bhoomi 24

वैभव चौधरी टिमरनी।

रहटगांव थानांतर्गत बकरी चोरी के एक मामले में अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार गोराखाल निवासी फरियादी मुन्ना सिलारे कोरकू ने अपनी शिकायत में बताया था कि जब वह जंगल से अपनी चार बकरियों को चराकर लौटा तो उसकी एक बकरी नहीं मिली। पुलिस ने शंका के आधार पर अशोक काजवे पिता हरिशंकर काजवे निवासी छिदगांव तमोली और आनंद पिता मनोहर ढोके निवासी लोलांगरा सिराली से पूछताछ की तो उसके पास बकरी का मटन मिला। उसने कबूल किया कि ब्लेड से बकरी का गला काटकर लाया है। पुलिस ने उसके खिलाफ भादंवि की धारा 379, 429 के तहत मामला कायम कर न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया। बकरी चोरी के मामले का पता लगाने में थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा, एएसआई कमल सिंह, आरक्षक रामजी लाल नर्रे, अर्जुन, पिंटू उईके, भगवान दास, राकेश तुमराम और सैनिक पूनम उईके ने अहं भूमिका निभाई।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.