June 11, 2026 |

रवांग के वनियाढाना में उल्टी-दस्त का प्रकोप

तीन पीड़ितों की मौत, स्वास्थ्य अमला लगातार कर रहा मानिटरिंग

Hriday Bhoomi 24

टिमरनी| विकासखण्ड के आदिवासी बहुल ग्राम पंचायत रवांग के वनियाढाना क्षेत्र में उल्टी-दस्त की बीमारी से पांच-छः लोग उल्टी-दस्त के शिकार हो गए इसमें तीन की मौत हो गई। इसमें बद्री पिता नाना 55 वर्ष जाति कोरकू, चिरोंजी पिता वनिया उम्र लगभग 80 वर्ष, एक महिला फूलवती पति रामू उम्र लगभग 42 वर्ष की मौत हो गई। इसके बाद यहां की चिकित्सकों की टीम लगातार दो दिनों से सभी का स्वास्थ परीक्षण किया जा रहा है ।

बैतूल में भी उपचार कराया एक का अभी भी जारी

इधर यह उल्टी दस्त की बीमारी के तीन मरीजों का बैतूल जिले के शासकीय अस्पताल में भी उपचार चला। इनमें किशोरी पिता हरीराम उम्र करीब 25 वर्ष तथा गोविंद पिता अमरलाल 25 वर्ष, स्वस्थ होकर अपने घर वापस लोट आए साथ ही एक महिला मरीज सोना पति सूरज लाल उम्र 25 वर्ष जिसका बैतूल के जिले के शासकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.