April 26, 2026 |

40 लाख की एमडी ड्रग्स ला रहे तस्कर धराए

अतरसमा के पास घेराबंदी कर पकड़ा

Hriday Bhoomi 24

हरदा जिला कब ड्रग्स तस्करी का बड़ा केंद्र बन गया है।बीते दिनों ब्राउन तस्करी के बाद अब एमडी ड्रग्स के आरोपी पकड़ाने से यह संकेत मिल रहे हैं ।

राजस्थान से बलेनो कार में 40 लाख 80 हजार रुपए की 204 ग्राम एमडी ड्रग्स ला रहे 3 तस्कर शिवम पिता महेश सिरोही, अमन पिता रामनिवास जाट तथा आनंद पिता सुरेश सिरोही को अतरसमा के पास घेराबंदी कर हरदा पुलिस ने पकड़ा। एसपी संजीव कुमार कंचन, एएसपी राजेश्वरी महोलिया, एसडीओपी अर्चना शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा बलेनो कार कीमत 9 लाख रूपए जप्त की।हरदा थाने में अपराध 449/23 धारा बी/22 एनडीपीएस एक्ट में आरोपियों को न्यायालय पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमाण्ड लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हरदा, उप निरीक्षक अनिल गुर्जर थाना प्रभारी हंडिया, उपनिरीक्षक सीताराम पटेल, सुरेश राज, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, भीमसिंह, आरक्षक शैलेन्द्र परमार, सजन ठाकुर, कमलेश परिहार, नितेश कुश्वाह, वीरेन्द्र राजपूत शामिल थे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights