April 26, 2026 |

कराटे चैंपियनशिप में अभिजीत ने जीता गोल्ड

प्रतियोगिता में छाया हरदा जिले का जलवा

Hriday Bhoomi 24

टिमरनी। जयपुर राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम में संपन्न राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप खेल कराटे लीग सीजन 2 में तिनका सामाजिक संस्था टिमरनी से 9 कराटे खिलाड़ी शामिल हुए। कराटे प्रशिक्षक अनीश कहार ने बताया कि बालक वर्ग- 50 किलो वजन वर्ग में टिमरनी के अभिजीत पाचोरे ने स्वर्ण पदक जीता। अमित बिले सिराली  सिल्वर, टिमरनी के अर्पण साकले ने ब्राउन मेडल लिया। बालिका वर्ग में योगेश्वरी झिंझोरे हरदा ने- 27 जूनियर में सिल्वर, खुशी मालवीय रहटगांव ने-35 जूनियर में सिल्वर व अनन्या सोनेर ने-29 जूनियर में ब्राउन मेडल प्राप्त किया। वहीं आदर्श शर्मा, कीर्तन गुप्ता, शालिनी चौहान को हार मिली। सभी खिलाड़ियों को तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी, सचिव मना मंडलेकर और कराटे परिवार ने खिलाड़ियों के नगर आगमन पर स्वागत कर शुभकामनाएं दी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights