June 11, 2026 |

जी-20 : सर्वसम्मत प्रस्ताव बनाने वाली टीम में हरदा के नमन

नमन उपाध्याय ने ड्राॅफ्ट निर्माता दल में निभाई महती भूमिका

Hriday Bhoomi 24

हरदा। नईदिल्ली में संपन्न हुए जी-20 सम्मेलन  सर्वसम्मति से पारित हुए ड्राॅफ्ट में हरदा निवासी तथा भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी नमन उपाध्याय ने भी अहम भूमिका निभाई है। श्री उपाध्याय इस ऐतिहासिक ड्राफ्ट को तैयार करने वाले दल के महत्वपूर्ण सदस्य थे। दल के सभी सदस्यों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत ने ट्वीट कर सभी सदस्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

जी-20 में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के कारण भारत का विश्व बिरादरी में गर्व से मस्तक ऊंचा हुआ। पहली बार ऐसा ड्राफ्ट तैयार हुआ जिस पर परस्पर विरोधी देश भी सहमत हुए। भारत द्वारा तैयार 83 बिंदुओं का ड्राफ्ट जी-20 के सभी सदस्य देशों ने स्वीकार किया।

हरदा के यशस्वी शिक्षक स्वर्गीय बृजमोहन उपाध्याय के पौत्र तथा भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी नमन उपाध्याय ड्राफ्ट तैयार करने वाले दल के सदस्य थे। 


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.