June 11, 2026 |

अनुबंध का पालन नहीं ,टिमरनी लोकसेवा केन्द्र पर फाईन

20 हजार रुपए का अर्थदंड लगाकर दी चेतावनी

Hriday Bhoomi 24

            -फाइल फोटो साभार –
हरदा/ कलेक्टर ऋषि गर्ग ने लोकसेवा केन्द्र  संचालन अनुबंध की शर्ताे का पालन न करने पर  टिमरनी के लोकसेवा केन्द्र संचालक पतिराम यदुवंशी पर 20 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया है। केन्द्र संचालक को चेतावनी दी है कि लोकसेवा केन्द्र संचालन के लिये निर्धारित शर्ताे के तहत निर्धारित मानक के अनुरूप आवेदकों को सेवाओं की सही जानकारी प्रदान करते हुए उत्तम गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करें। जिला प्रबन्धक लोकसेवा नितिन वर्मा ने बताया कि इस केन्द्र संचालक को पूर्व में भी कारण बताओ नोटिस जारी कर अर्थदण्ड लगाया था। उन्हें सचेत किया है कि अब भविष्य में नागरिकों को सेवा प्रदान करने में कोई कमी पाये जायेगी तो लोक सेवा केन्द्र टिमरनी का अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.