
छतरपुर/छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने मीडिया को बताया कि आगामी प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 350 अपराधियों को चिन्हित कर 155 पर जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 25 लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत एनएसए एवं बाउंड ओवर की कार्रवाई को भी अंजाम दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि एक आदतन अपराधी पर कई मामले दर्ज थे जिस पर एनएसए की कार्यवाही की गई है।
