June 11, 2026 |

वाट्सएप पर योगी के सीएम आफिस से चर्चा कर सकेंगे यूपीवासी

त्वरित निर्णय के लिए सीएम योगी का अनुकरणीय निर्णय

Hriday Bhoomi 24

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के नागरिक अब वॉट्सएप के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री ऑफिस के साथ संवाद कर सकेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चीफ मिनिस्टर ऑफिस उत्तरप्रदेश के नाम से वॉट्सएप चैनल की शुरुआत की गई है।

इससे जुड़ने वाले लोग आसानी से अपनी बात सीएम ऑफिस के समक्ष रख सकेंगे। सोशल मीडिया पर सीएम ऑफिस उत्तर प्रदेश सरकार के हैंडल से इस पहल की जानकारी दी गई। सीएम ऑफिस के आधिकारिक हैंडल @CMOfficeUP की ओर से लिखा गया कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लिए प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक ‘एक परिवार’ हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा संचार के सशक्त व सरल माध्यम वॉट्सएप का उपयोग करते हुए Chief Minister Office, Uttar Pradesh नाम से आधिकारिक वॉट्सएप चैनल शुरू किया गया है। आम नागरिकों से संवाद स्थापित करने वॉट्सएप चैनल के उपयोग की पहल करने वाले योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं।

 


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.