जन आक्रोश रैली में भाजपा पर गरजे कांग्रेस नेता
पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पंवार और युवा नेत्री अवनी बंसल ने निकाली रैली

हरदा। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला स्तर पर पार्टी द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस नेता लक्ष्मीनारायण पंवार और युवा नेत्री अवनी बंसल ने वाहनों के बड़े काफिले के साथ भाग लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार ने खंडवा रोड (अमराई) से काफिले की शुरुआत कर बायपास, इंदौर रोड, प्रताप टॉकीज, टांक चौराहा, चांडक चौक, घंटाघर होकर सभास्थल पहुंचे।

इसी प्रकार अवनी बंसल भी नेहरू स्टेडियम से शुरूआत कर शहर के प्रमुख मार्ग से होकरसभा स्थल पहुंची। जनसभा में श्री पंवार ने कहा कि पांच बार विधायक और तीन बार मंत्री बनने के बाद भी कमल पटेल हरदा को कोई सौगात नहीं दिला पाए। अवनी बंसल ने भी भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाया।
