अफसरों की मेहरबानी से,कहीं लग न जाए लाड़ली बहना योजना को पलीता
आदेश न आने के चक्कर में खुल नहीं रहा पोर्टल

हरदा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लाड़ली बहना’ योजना को अफसरों की मेहरबानी से पलीता न लग जाए। कारण यह कि इस योजनांतर्गत आने वाली चौथी किश्त का ताला नहीं खुल पा रहा। इस कारण जिले की महिलाएं नगरपालिका और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पास लगातार चक्कर लगा रही है।
ध्यान रहे कि पहले 15 सितंबर के बाद 17 से 5 अक्टूबर तक लाड़ली बहनाओं के पंजीकरण किए जाने थे, मगर अभी भी इसका ताला नहीं खुल रहा। जबकि थे, मगर अभी भी इसका ताला नहीं खुल रहा। जबकि 5 अक्टूबर के बाद आचार संहिता लगते ही ऐसी अनेक योजनाओं के पंजीकरण पर रोक लगाई जा सकती है।
