June 11, 2026 |

धोनी के बाद दूसरे सबसे बड़े फिनिशर

फिट होने के बाद मोर्चा संभाला, खेली विनिंग पारी

Hriday Bhoomi 24

क्रिकेट समीक्षा : प्रदीप शर्मा

गत दिवस चैन्नई के मैदान पर विश्व कप वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए भारत-आस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच को कई रिकॉर्ड्स और कई पारियों के लिए याद किया जाएगा। इसमें सबसे पहले भारतीय टीम के गेंदबाजों द्वारा आस्ट्रेलिया जैसी टीम को 200 के अंदर रोक लेना और भारतीय पारी के शुरू होते ही 3 ओवर के भीतर 3विकेट  बड़े विकेट गंवाना एक अहम मुकाम था, जब आस्ट्रेलिया जीत के लिए दो विकेट और चटका देती तो टीम इंडिया 30 ओवर तक ढेर हो जाती।

– ऐसी घड़ी में आए विराट कोहली और विकेटकीपिंग में पूरे समय पसीना बहाकर आए बल्लेबाज केएल राहुल ने वो करिश्मा कर दिखाया जिसे विश्वकप वनडे क्रिकेट के  इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

– इस जोड़ी ने वह ऐतिहासिक पारी खेली कि इस टूर्नामेंट के आगामी मैचों में तमाम टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

विराट ने जहां धीमी गति से खेलकर टीम को मैच में बनाए रखा और केएल राहुल ने रनों के प्रवाह को बढ़ाकर इसे जीत की ओर बढ़ाया। एक मुकाम पर जब लग रहा था कि यह जोड़ी मैच खत्म कर देगी। तब विराट का आउट होना एक झटका हो सकता था।

– इस नाजुक घड़ी में आए हार्दिक पंड्या ने पारी का पहला सिक्स जमाकर बता दिया कि वे मैच को जल्दी खत्म करने के मूड में है।

:: फिर क्या था केएल राहुल ने भी मैच फिनिशर महेंद्रसिंह धोनी की स्टाईल में एक सिक्स फिर चौका जमाकर मैच को एकतरफा कर अगले ओवर में विनिंग सिक्स जमाकर मैच जीतकर धोनी की याद ताज़ा कर दी।

इस पारी के बाद अब राहुल वर्तमान समय के सबसे बड़े मैच फिनिशर के रूप में पहचाने जाएंगे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.