हरदा। असंभव को संभव करने का नाम कमल पटेल है। प्रदेश की राजनीति में कृषिमंत्री कमल पटेल को हर चुनौतियों से जूझकर हल कराना बखूबी आता है। वे कभी भी विषम परिस्थितियों से घबराए नहीं, और उन्होंने सफलता पाई है। यह उनका कमाल था कि भौगोलिक बाधा बताकर तमाम इंजीनियरों ने माचक नहर और खिरकिया में रेलवे लाईन पार नहर के प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया था, उसे कमल पटेल ने मंजूर करा लिया। कांग्रेस के राज में हरदा जिला बनाने की मांग हो या कीट प्रकोप से फसल बर्बादी में किसानों को करोड़ों रुपए का मुआवजा बांटना। यह सारे असंभव से दिखाई देते काम भी जिस नेता ने चुटकियों में हल करा दिए वह कमल पटेल हैं। जब कहा जा रहा था कि दो हजार से कम मतों में जीतने वाले विधायकों को भाजपा से टिकट नहीं मिलेगी, तब चुनाव में हार के बावजूद कमल पटेल टिकट लेकर आए और अच्छे मतों से जीतकर विरोधियों को कड़ा जवाब दिया।

ऐसी अनेक बातें हैं जिनके आधार पर यह कहा जा सकता है कि राजनीति में हर असंभव को संभव करने का नाम कमल पटेल है।