June 11, 2026 |

राजनीतिक दलों के पोस्टर बैनर हटवाए

प्रशासन ने व्यवस्था पर कसी लगाम

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ हरदा जिले में विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए संपत्ति विरूपण अधिनियम का सख्ती से पालन करने की कार्यवाही की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग और पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने सोमवार को राजस्व व पुलिस अधिकारियों के साथ हरदा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की राजनीतिक दलों के झंडे, बैनर, पोस्टर तत्काल हटाए जाएं। इस दौरान कलेक्टर श्री गर्ग और पुलिस अधीक्षक श्री कंचन ने कृषि उपज मंडी, रेलवे स्टेशन, फरहत सराय, प्रताप टॉकीज चौराहा, हंडिया रोड़ का दौरा कर संपत्ति विरूपण अधिनियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.