June 11, 2026 |

छिदगांव मेल चेकपोस्ट पर चेकिंग में अवैध शराब पकड़ी

चुनाव दौरान जिले की सीमाओं पर निगरानी दल तैनात

Hriday Bhoomi 24

हरदा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की सीमाओं पर वाहनों की सतत चेकिंग की जा रही है। इसके तहत सोमवार को जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 134 टिमरनी के चेकपोस्ट छिदगांव मेल पर बाहर से अवैध रूप से लाई जा रही अवैध शराब जप्त की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निगरानी दल प्रमुख लक्ष्मण सिंह सिलोटे के साथ एफएसटी एवं एसएसटी द्वारा बानापुरा से आ रहे विनोद पिता विश्राम कावरे की मोटरसाइकिल चेक की गई। इसमें  25 क्वाटर देशी शराब प्लेन पकड़कर जप्त किए।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.