हरदा। टिमरनी विधानसभा सीट पर आत्मविश्वास से भरपूर जयश के निर्दलीय प्रत्याशी रमेश मसकोले ने अपनी रीति-नीति साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि जयश की जंग सभी वर्गों के लिए है। लंबे संघर्ष के बाद जयश एक जाना-पहचाना संगठन बन गया है। हमारी शक्ति का प्रदर्शन सभी ने विश्व आदिवासी दिवस पर देखा है। हम आम जनता और गरीबों के हक की बात पहले भी करते थे और इस चुनाव में भी हम इसे उठा रहे हैं।

श्री मसकोले ने कहा कि भाजपा शहरों और गांवों में विकास की खूब बातें करती है। मगर वनांचल में हालात इतने खराब हैं कि लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहां न सड़क है, न पुल-पुलिया। स्कूलों के भवन इतने खराब हैं कि बारिश में टपकती छत के नीचे बैठकर नौनिहालों को पढ़ना पड़ता है। खराब सड़कों से मरीजों को समय पर सरकारी अस्पताल भेजना मुश्किल है।चुनाव आयोग से मुझे बाल्टी चुनाव चिन्ह मिला है।