
हरदा। जिले के ग्राम रहटाखुर्द में संचालित फटाका दुकान से घनी आबादी खतरे में है। जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर स्थित इस ग्राम में गांव के बीच सड़क के बाजू में यह दुकान चल रही है जहां जनसुरक्षा के इंतजाम नहीं है। यदि जिला प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा हादसा होने की आशंका है।
क्या है मामला –
जानकारी के अनुसार आतिशबाजी विक्रय हेतु प्रशासन द्वारा आबादी से दूर बाजार बनाया जाता है। ताकि कोई घटना न हो। यहां सुरक्षा के इंतजाम और फायरब्रिगेड आदि रहती है। फटाका विक्रेता बाबा फायर वर्क्स को मिले लायसेंस खसरा नंबर 160/8 पर संचालित करने की अनुमति दी है। मगर विक्रेता 163/18 पर संचालित कर रहे हैं। जहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है।
– इस बारे में मीडिया द्वारा जिला कलेक्टर ऋषि गर्ग को मामला संज्ञान में लाने पर उन्होंने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।