June 1, 2026 |

टिमरनी में कांग्रेस की जीत का दावा

सिराली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागु पटेल ने जीत की वजह बताई

Hriday Bhoomi 24

हरदा। सिराली कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र सिंह नागु पटेल ने टिमरनी सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत शाह की जीत का दावा किया।
उन्होंने कहा कि पिछले बार चुनाव में हार के बाद भी अभिजीत शाह ने जनता से सीधे संपर्क बनाए रखा है। जिन लोगों को समस्या आने पर मदद की जरूरत होती है, वे उन्हें फोन लगाकर बुलाते हैं। वे हर समय लोगों की मदद के लिए तैयार रहे हैं। हमें इस बार इसका भरपूर लाभ मिलेगा। पिछले चुनाव में वे लगभग दो हजार वोट पीछे रह गये। यह उनका पहला चुनाव था। तब वे मध्य प्रदेश में सबसे कम उम्र वाले प्रत्याशी थे। जनता के लिए हर समय काम आने वाले अंकित बाबा इस बार भारी मतों से जीतेंगे। पार्टी बलाक अध्यक्ष नागु पटेल ने बताया कि आगामी 13 नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बड़ी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। यह महासभा शाह परिवार के गार्डन में होगी। जो लगभग 6 एकड़  में है। उन्होंने कहा कि सभा में काफी संख्या में लोग सुनने के लिए आएंगे।

श्री पटेल ने दावा किया कि हम जिन क्षेत्रों में पीछे रह गए थे। इस बार वहां हम फ्रंट सीट पर गए हैं। उन्होंने बताया कि जगह-जगह जिस प्रकार भाजपा के नेताओं का विरोध हो रहा है, उससे लगता है कि हमारी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा ऐसा प्रतीत होता है कि पांच साल में एक बार चुनाव के समय मुंह दिखाने वाले विधायक जी की विदाई तय है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.