
हरदा। कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी का सोमवार को सिराली आगमन हुआ। इस दौरान मंच पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुरजेवाला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, हरदा प्रत्याशी डॉ.आरके दोगने, टिमरनी के प्रत्याशी अभिजीत शाह समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
इस विशाल जनसभा में राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने मुख्य रूप से अपना भाषण आदिवासी तबके पर फोकस कर मध्य प्रदेश में हुई घटनाओं का जिक्र किया। श्री गांधी ने कहा कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें आदिवासी युवक पर गंदगी की गई थी।उन्होंने कहा कि हम आपको आदिवासी कहते हैं। जिसमें आपको जल, जमीन और जंगल का अधिकार है। वहीं भाजपा आपको वनवासी कहती है। यानी जब जंगल नहीं रहेगा तो आपकी पहचान खो जाएगी। इसके पूर्व मंच पर अभिजीत शाह, अवनी बंसल, लक्ष्मीनारायण पवार, मोहन विश्नोई, दिनेश यादव और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया।