June 1, 2026 |

चुनाव में भारी न पड़ जाए कांग्रेस नेता की अमर्यादित टिप्पणी

चुनाव आयोग की देहलीज पहुंची शिकायत

Hriday Bhoomi 24

हरदा। चुनाव में ज्यों-ज्यों राजनीतिक समन्वय का प्रचार अभियान तेज हो रहा है। इस क्रम में नेताओं द्वारा कई बार अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर नेताओं पर आरोप लगाए जाते हैं। इसमें तथ्यों के साथ प्रमाणों का भी ध्यान नहीं रखा जाता है। जो बाद में बड़े विवाद का कारण बन गया। गत दिवस कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा में भी कुछ ऐसा हुआ। इस दौरान अतिउत्साह में अभिजीत शाह ने अपने भाषण की शुरुआत में “भाजपा के गुंडे” शब्द का प्रयोग कर नए विवाद को जन्म दिया है। अभिजीत शाह के बयान की क्लिपिंग, भाजपा कार्यालय पहुंची। फिर क्या था अमर्यादित की टिप्पणी से खफा बीजेपी ने अपनी याचिका चुनाव आयोग से कर कार्रवाई की मांग की। अब चुनाव आयोग क्या निर्णय लेता है। यह तो समय के साथ पता चलेगा।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.