June 10, 2026 |

वाहन चालकों पर 1 लाख 39 हजार का समन शुल्क लगाया

वाहन चेकिंग अभियान में अमले ने की कार्रवाई

Hriday Bhoomi 24

हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति के मार्गदर्शन में हरदा में हेलमेट और सीट बेल्ट न लगने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। यातायात उप निरीक्षक जितेंद्र वैष्णव ने बताया कि इस अभियान के तहत थाना यातायात एवं जिले के अन्य थानों द्वारा द्वारा बिना हेलमेट धारण कर दो पहिया वाहन चलाने वाले 465 चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर 1 लाख 39 हजार 500 रूपये एवं बिना सीट बेल्ट का उपयोग कर चार पहिया वाहन चलाने वाले 9 चालकों पर चालान कर 4500 रु जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 चालकों पर कार्यवाही कर 10 हजार 100 रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया। इस तरह जिले में कुल 491 वाहन चालकों के चालान में 1 लाख 54 हजार 100 रूपये वसूल किया गया । यह अभियान आगामी 10 जनवरी तक लगातार जारी रहेगा।

 


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.