June 10, 2026 |

हरदा-टिमरनी में कांग्रेस को मिली जीत

मतगणना के बाद विजेताओं को सौंपे प्रमाणपत्र

Hriday Bhoomi 24

हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिये मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में सम्पन्न हुई। मतगणना के बाद हरदा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभ्यर्थी डॉ. आरके दोगने तथा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभ्यर्थी अभिजीत शाह निर्वाचित घोषित किये गये। रिटर्निंग अधिकारी हरदा आशीष खरे ने विजेता अभ्यर्थी डॉ. दोगने को निर्वाचित होने संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

इसी तरह टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी महेश बड़ोले ने विजेता अभ्यर्थी अभिजीत शाह को निर्वाचित होने संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस दौरान प्रेक्षक हरदा हनीश छाबड़ा, प्रेक्षक टिमरनी नरिन्दर सिंह बाली, कलेक्टर ऋषि गर्ग, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.