May 14, 2026 |

अधिक रेट पर शराब बिकने का आरोप बेबुनियाद

विक्रेता कंपनी ने कहा - दुकानों पर लगी रेट लिस्ट पर ही खरीदें

Hriday Bhoomi 24

हरदा। बीते दिन हरदा सामाजिक संगठन द्वारा जिला कलेक्टर को सौपा गया ज्ञापन चर्चा में आ गया। संगठन ने समाज के हितों से हटकर यहां जिले में अधिक दाम पर शराब बिक्री की शिकायत की।

इन आरोपों के चलते हरदा जिले में शराब विक्रय करने वाली शराब विक्रय करने वाली कंपनी के प्रबंधक महेंद्र सिंह यादव ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सभी दुकानों पर रेट लिस्ट लगाई गई है। इससे अधिक मूल्य पर शराब का विक्रय नहीं किया जा रहा है। हमारी कंपनी निर्धारित क्षेत्र में बनी दुकानों से ही विक्रय करती है। यदि कोई व्यक्ति निर्धारित क्षमता अनुसार अधिक मात्रा में खरीदी कर गांवों में अधिक मूल्य पर विक्रय करता है, तो यह उसका व्यक्तिगत कार्य है। कंपनी अपने तय क्षेत्र के बाहर जाकर गांवों में विक्रय नहीं कराती है। ऐसे सभी आरोप निराधार हैं।

उन्होंने ग्राहकों से भी कहा कि दुकान के अलावा अन्य स्थानों से लेकर शराब का सेवन न करें। हरदा नगर में 6 दुकानों सहित सिराली में इस कंपनी द्वारा शासन से ठेका लेकर विभाग की गाईडलाईन अनुसार शराब विक्रय का कार्य किया जा रहा है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.