May 14, 2026 |

विद्युत बिल की बकाया राशि वसूलने चलेगा अभियान

10 हजार से अधिक विद्युत बिल बकायादारों के नाम सार्वजनिक होंगे

Hriday Bhoomi 24


  • हरदा/ मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी हरदा वृत्त में लगातार बढ़ती बकाया राशि से कम्पनी को राजस्व हानि पर अधिकारियों ने चिंता जताते हुए बकाया राशि वसूली के निर्देश दिए हैं।

उप महाप्रबन्धक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी आरके अग्रवाल ने बताया कि संभाग के अंतर्गत ऐसे सभी उपभोक्ता जिन पर 10 हजार रूपये से अधिक की बकाया राशि है की सूची तैयार कर ली गई है। इनमें से जो कृषि पम्प उपभोक्ता है, उनके पम्प स्टार्टर अथवा वायर आदि जप्त किये जा रहे है। सभी उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करने की समय सीमा बता दी गई है।
उपमहाप्रबन्धक श्री अग्रवाल ने बताया कि समय सीमा में बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की सूची सार्वजनिक रूप से प्रकाशित की जावेगी। इन उपभोक्ताओं के नाम, उनके घर के समक्ष एवं ग्राम पंचायत भवन के बाहर भी चस्पा किये जायेंगे तथा समाचार पत्रों में भी प्रकाशित कराये जायेंगे। साथ ही इन उपभोक्ताओं के विरूद्ध बकाया वसूली अधिनियम के तहत सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

उन्होने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है वे अपने विद्युत बिलों की बकाया राशि का शीघ्रता से भुगतान कर सख्ती से वसूली एवं नाम प्रकाशन से होने वाली असुविधा से बचें तथा बेहतर विद्युत सेवा में कम्पनी को सहयोग प्रदान करें।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.