May 14, 2026 |

कमल खेल युवा महोत्सव पर विधायक की चिट्ठीपत्री

भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने किया पलटवार

Hriday Bhoomi 24

  • हरदा। स्थानीय नेहरू स्टेडियम में आयोजित कमल खेल युवा महोत्सव पर हरदा विधायक डाॅ. आरके दोगने द्वारा जिला प्रशासन को लिखी गई एक चिट्ठी पर भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने पलटवार किया है।
  • मीडिया को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी तब भी कांग्रेस नेता कृषक जागृति व्यापार मेले में इसी प्रकार के हथकंडे अपनाते थे। लेकिन वह सफल नहीं हो पाए जबकि तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी।
  • उस दौर में हम जिले में कार्यक्रम करते थे तब भी इसी प्रकार के कांग्रेस नेता चिट्ठी पत्री करते थे। लेकिन उनकी ऐसी चिट्ठीपत्री से कार्यक्रमों को कोई फर्क नहीं पड़ता। यह बात शासन को और प्रशासन को पता है कि क्या करना है और क्या नहीं।

Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.