May 1, 2026 |

हर शहर अयोध्या-घर घर अयोध्या अभियान चलायेगा कैट 1 जनवरी से

कैट 1 जनवरी 2024 से

Hriday Bhoomi 24

जबलपुर। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर  शुभारंभ एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भारत में अविस्मरणीय दिन बनाकर देशभर में दिवाली मनाई जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) दिल्ली सहित देश के सभी राज्यों में व्यापक स्तर पर *हर शहर अयोध्या-घर घर अयोध्या* राष्ट्रीय अभियान चलाएगा।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि श्रीराम किसी एक समुदाय के नहीं बल्कि भारतवर्ष की आत्मा हैं, जो देश की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता तथा संस्कारों को परिलक्षित करते हैं।

इसी दृष्टि से कैट ने देश भर के हज़ारों व्यापारी संगठनों को एक एडवाइज़री जारी कर आग्रह किया है कि 1 जनवरी से 22 जनवरी तक *हर शहर अयोध्या-हर घर अयोध्या* अभियान चलायें। इस अभियान के अंतर्गत कैट ने देश भर के बाज़ारों में 5 हज़ार से अधिक राम फेरी निकालने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह राम फेरियाँ बाज़ारों में राम भजन कर अलख जगायेंगी। वहीं लगभग 2500 से अधिक राम संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे जिसमें लोगो को इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान अनेक कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने बताया कि देश भर के अधिकतम बाज़ारों एवं व्यापारियों के घरों में 5 हज़ार से अधिक *राम चौकी* आयोजित कर प्रभु श्री राम के भजन कार्यक्रम का आयोजन किए जाने का लक्ष्य रखा है।कैट ने यह भी आग्रह किया है कि बाज़ारों में होर्डिंग भी लगाये जायें तथा दुकानों एवं वाहनों पर श्री राम मंदिर के स्टीकर, पोस्टर आदि लगाना तथा श्री राम कार्ड वितरित वितरित किए जाएँगे।

श्री भरतिया एवं श्री खंडेलवाल ने बताया कि 22 जनवरी को दिल्ली सहित देश भर के सभी बाज़ारों में आकर्षक रोशनी कर बाज़ारों को जगमगाया जाएगा वहीं उसी दिन दिल्ली सहित देश भर के सभी शहरों में अनेक स्थानों पर मंदिरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर श्री राम मंदिर के मॉडल एवं चित्र रख कर      अयोध्या के आयोजन को बड़ी एलईडी के ज़रिए लोगों को सीधा प्रसारण दिखाने की भी व्यवस्था की जाएगी।कैट ने व्यापारियों से यह भी आग्रह किया है 22 जनवरी को अपने घरों में रंगोली बनाकर तथा दिवाली जैसी रोशनी एवं सजावट कर श्री राम की पूजा अर्चना करें।

श्री भरतिया एवं श्री खंडेलवाल ने बताया कि कैट ने देश भर के व्यापारियों को सुझाव दिया है कि श्री राम मंदिर की स्मृति को संजोये रखने के लिए व्यापारी एक दूसरे को *श्री राम मंदिर के मॉडल* को उपहार स्वरूप दें एवं अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर भी उस मॉडल को स्मृति रूप में रखें।

इसके साथ बाज़ार में रामध्वजा सहित श्रीराम के चित्र एवं अनेक वस्तुओं पर राम मंदिर की प्रतिकृति छपी अथवा उकेरी चीज़ें भी दिखाई देनी शुरू हो गई हैं और उम्मीद की जाती है कि इन की बिक्री भी देश में बड़े पैमाने पर होगी। यह जानकारी कैट के प्रदेश सचिव दीपक सेठी ने दी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights