
हंडिया। हरदा जिले में भगवान रिद्धेश्वर के नर्मदा तट स्थित नगरी हंडिया में सामाजिक वातावरण विगत दिवस एकाएक गर्मा गया। यहां करीबी ग्राम हीरापुर की एक नाबालिग किशोरी को अन्य धर्म के युवा द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने से हिंदू संगठन के सदस्यों में आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने हंडिया पुलिस थाने पहुंचकर विरोध जताते हुए नाबालिग का पता लगाने और आरोपी युवक के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। पुलिस को शिकायती ज्ञापन सौंपकर हिंदू संगठन की ओर से जनपद सदस्य धर्मेंद्र जाट,भागीरथ निमारे, रमाशंकर,सुरेश सारन, धर्मेंद्र व्यास सहित अनेक युवाओं ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
