April 30, 2026 |

अंतिम संस्कार कर बेटियों ने बढ़ाया दिवंगत पिता का मान

बेटियों की हिम्मत और संकल्प देख अभिभूत हुए लोग

Hriday Bhoomi 24

हरदा। अब समाज की बेटियां हर वह कार्य करने आगे आ रही हैं जो कभी बेटों के हक में माना जाता रहा है। जिले के ग्राम छोटी छीपानेर निवासी को जिंदगी भर शायद ग़म रहा होगा कि पुत्र न होने से उनका अंतिम संस्कार कौन करेगा। मगर उनकी तीनों बेटियों ने आगे आकर पुत्री के साथ पुत्र का कर्त्तव्य भी निभाकर समाज में विरली मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार पुत्रविहीन रहे छोटी छीपानेर के निवासी शोभाराम पटेल का वगत दिवस 75 वर्ष की आयु में देवलोक गमन हो गया। मगर उनकी तीनों बेटी सुनीता-विनोद, नर्मदी-रामचरण और कृपा-शुभम ने कांधा देकर पिता की पार्थिव देह को मुक्तिधाम पहुंचाया। यहां भी इन बहनों ने मुखाग्नि देकर अग्निदाह संस्कार संपन्न कराया।

यह जानकारी जांगड़ा समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास वकोरिया ने दी। उन्होंने कहा कि इन बेटियों ने बेटे का फर्ज निभाकर अपने दिवंगत पिता का मान बढ़ाया। उनकी हिम्मत और कर्त्तव्यनिष्ठा को देखकर समाज के लोग अभिभूत हुए हैं। ऐसी बेटियां नसीबों से मिलती हैं


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights