
हरदा/कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन में परिवहन विभाग के दल द्वारा यात्री वाहनों की लगातार जांच की जा रही है और मोटर यान अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन मालिकों पर अर्थ दंड लगाया जा रहा है इसी क्रम में गुरुवार को निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग के डालने आरटीओ ऑफिस के पास वाहनों की जांच की, और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 6 वाहनों पर कुल 5500 का अर्थ दंड लगाया ।
