पत्रकार प्रमोद पगारे इटारसी से साभार
350वा हिंदवी स्वराज वर्ष आयोजन समिति मध्यभारत प्रांत जिला नर्मदापुरम नगर इटारसी के द्वारा नगर में रंगभरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें नगर के 12 विद्यालयों के 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सरला मंगल भवन सूरजगंज में संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि जिला संघ चालक पवन अग्रवाल उपस्थित थे। एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय ठेकेदार विशाल बजाज द्वारा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग संयोजक संस्कृत भारती नर्मदापुरमडॉ.संतोष व्यास रहे। संतोष जी ने वहां उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को श्री छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने बच्चों का भविष्य स्थापित करने एवं जीवन को सरल बनाने के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन इटारसी के सह नगर कार्यवाह छविराज सोनी द्वारा किया गया।।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
working in journalism since 40 years ago. worked in so many news papers of MP and wrote articles in National media.
Next Post