May 14, 2026 |

भोपाल में मामा को मिला नया घर

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिखवाया मामा का घर

Hriday Bhoomi 24

भोपाल। प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए 74 बंगला स्थित बी-8 बंगला आवंटित किया गया है। मगर यह बंगला एक अन्य वजह से चर्चा में आया है। वह यह कि इसमें गृहप्रवेश के बाद श्री चौहान ने इसके मुख्यद्वार पर एक विशेष तख्ती लगवाई है- जिस पर लिखवाया है “मामा का घर”। इस तख्ती को लगवाने के पीछे असल कारण यह माना जा रहा है कि श्री चौहान अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में मिली इसी पहचान के साथ वे स्वयं को आगे भी जोड़े रखना चाहते हैं। वैसे श्री चौहान चाहे संगठन में रहे हों या सत्ता और विपक्ष में, वे जनता के साथ सदैव जुड़े रहे हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह बाद जब महिलाएं शिवराजसिंह चौहान के कंधे पर सिर रखकर रो पड़ी थी, तब उन्होंने उपस्थित महिलाओं के समूह से कहा भी था कि भाई और मामा की भूमिका आगे भी  निभाता रहूंगा।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.