May 14, 2026 |

अग्रवाल समाज खेल एकेडमी की ओपन टेबल-टेनिस प्रतियोगिता आज से

7 जनवरी को होगा प्रतियोगिता का समापन

Hriday Bhoomi 24

हरदा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अग्रवाल समाज खेल एकेडमी हरदा द्वारा छटवीं ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 6-7 जनवरी 2024 को सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन में होगी। इसमें भोपाल, खंडवा, बीना, उज्जैन, शहडोल, सागर, विदिशा, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, सिवनी-छपारा, बैतूल, हरदा आदि के खिलाड़ियों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। यह प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर, सब जूनियर, डबल्स, गर्ल्स वर्गो में होगी। इसमें 7000/ 5000/ 2000 की पुरुस्कार राशि अलग–अलग वर्गो में दी जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 जनवरी शनिवार सुबह 10 बजे हरदा पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन द्वारा किया जाएगा एवं समापन एवं पारितोषिक वितरण 7 जनवरी रविवार दोपहर 2 बजे को हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी आकाश अग्रवाल (चंदन सेल्स) ने दी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.