हरदा। भारतीय जनता पार्टी हरदा के जिलाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश वर्मा (काका) को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मनोनीत किया। प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने पत्र जारी कर इस नियुक्ति की घोषणा की।

उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह सहित जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने दी।