May 14, 2026 |

नार्मदीय ब्राह्मण समाज इटारसी मनाएगा नर्मदा जयंती

धूमधाम के साथ मनेगा महोत्सव

Hriday Bhoomi 24

इटारसी। इटारसी नगर एवं आसपास के क्षेत्र में निवासरत नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा आगामी 16 फरवरी शुक्रवार को नर्मदा जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत श्रीदुर्गा नवग्रह मंदिर लकड़गंज इटारसी में प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक धूमधाम से मनाई जाएगी। ईश्वर परिसर न्यास कॉलोनी में आयोजित बैठक में निर्णय लिया कि इसी दिन विष्णु सहस्त्रनाम पाठ एवं सुंदरकांड पाठ के आयोजन भी होगा। 16 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से समाज के पुरोहित सुनील सिटोके द्वारा मां नर्मदा का पूजन अभिषेक कराया जाएगा। नर्मदा आरती पश्चात विष्णु सहस्त्रनाम एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इसके बाद समाज की सामान्य बैठक होगी इसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। उसके पश्चात सहभोज होगा। आयोजन के लिए सामाजिक बंधु नीरज पगारे एवं राजेंद्र शर्मा को सहयोग राशि प्रदान कर सकते हैं। बैठक में निर्णय लिया है कि समाज के प्रत्येक परिवार से सहयोग लिया जाना चाहिए। बैठक में राजेंद्र पारे, कमलेश पगारे, एसएन पाराशर, बीएम जोशी, दिनेश बिल्लोरे, सुनील सिटोके, राजेन्द्र शर्मा, संजय सोहनी, श्रीमती जया पाराशर, श्रीमती लीला जोशी, प्रमोद पगारे, जितेंद्र उपरीत, नीरज पगारे, बीके मुदगिल, मयंक पारासर, सुशील शर्मा, ओम प्रकाश चौरे, वंदना शर्मा, सविता मुदगिल, सुषमा चौरे, श्रीमती कल्पना बिल्लोरे, श्रीमती आभा शर्मा, श्रीमती क्षमता राजवेध, श्रीमती नंदा सोहनी, श्रीमती अर्चना सिटोके, श्रीमती आरती उपाध्याय उपस्थित थे। नर्मदा अष्टक के साथ इस बैठक की समाप्ति हुई।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.