
गजेंद्र सिंह राजपूत,
डायरेक्टर हृदयभूमि।
जबलपुर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने लोकसभा में वित्त मंत्री सीतारमन द्वारा लाए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे महिलाओं और गरीबों के लिए कल्याणकारी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह अंतरिम बजट देश के विकास और समृद्धि का प्रतीक है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
हमारी सरकार ने मजबूत बुनियादी ढांचे के लिए बड़े फैसले लिए हैं। इसमें अब 2 करोड़ प्रधानमंत्री आवास मिलेंगे और 3 करोड़ लखपति दीदियाँ बनेगीं। अब आयुष्मान कार्ड की परिधि में आशा कार्यकर्ताओं और हेल्पर को भी शामिल किया गया है।