May 18, 2026 |

छीपानेर में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देश पर रेत माफिया के खिलाफ मुहिम

Hriday Bhoomi 24

हरदा। जिला कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार  रेत के अवैध भंडारण, उत्खनन एवं परिवहन के रोकथाम की कार्रवाई लगातार जारी है। गत दिवस पुलिस एवम खनिज विभाग द्वारा छिपानेर में अवैध उत्खनन, परिवहन एवम भंडारण के रोकथाम हेतु कार्रवाई की गई। जांच के दौरान छिपानेर से गोंदा गांव रोड पर नर्मदा नदी मे बिरजाखेडी घाट पर अवैध उत्खनन कर भंडारण किए गए लगभग 60 ट्राली रेत को जेसीबी से मिट्टी मिलाकर नष्ट किया गया। प्रशासन की रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवम भंडारण के रोकथाम की कार्रवाई सतत जारी रहेगी


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.