
हरदा। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई घटना के विरुद्ध भाजपा ने परशुराम चौक पर धरना देकर वहां क सरकार की नीतियों पर प्रहार किए। यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि इस धरना आंदोलन में पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ममता सरकार पर तीखे प्रहार किए। महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल ने कहा कि इस घटना से ये स्पष्ट हो गया कि पश्चिम बंगाल में कानून का राज खत्म हो चुका है। वहीं नपाध्यक्ष भारती राजू कमेडिया ने कहा कि ईडी टीम पर हमला करने वाले शेख शाहजहां का ममता सरकार ने संरक्षण है।
वरिष्ठ नेता मनोहर लाल शर्मा,जिपं उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत ने भी कहा कि वहां तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस धरने में महिला मोर्चा की बहने आदि मौजूद थी।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सिद्धार्थ पचौरी ने किया। कार्यक्रम में जिला मंत्री नितेश बादल लोकेश राव मराठा विजय जेवलिया योग माया शर्मा बलराम काले उपस्थित रहे। धरना आंदोलन का आभार मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर ने माना।
