
प्रमोद पगारे इटारसी।
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह को होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। श्री चौधरी ग्राम चादोन तहसील बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम के निवासी हैं। पिता स्वर्गीय नारायण सिंह चौधरी हैं।
कौन हैं दर्शनसिंह चौधरी
दर्शन सिंह चौधरी पांच विषय में एमए गोल्ड मेडलिस्ट है। उम्र कुल 48 वर्ष की है। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में इनकी आयु 38 वर्ष की है। संघ के द्वितीय वर्ग प्रशिक्षित है। वे अविवाहित हैं। मई 2017 में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। वर्ष 2018 में प्रदेश समन्वयक किसान मजदूर कर्मचारी एवं सामाजिक संगठन रहे। जनवरी 2021 से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा का नेतृत्व संभाला। लगभग 3 लाख 22 हजार किलोमीटर की यात्रा करके राज्य एवं देश में किसान हितैषी राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। किसानों के संघर्ष के लिए सात बार जेल यात्रा की। राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव सहित शिक्षक आंदोलन में 4 बार जेल गए।
भारतीय किसान संघ में वर्ष 1997-98 से 2009 तक ब्लॉक अध्यक्ष युवा वाहिनी जिला संयोजक युवा वाहिनी एवं विभाग संयोजक युवा वाहिनी तथा प्रदेश मंत्री 2010 से 2012 तक रहे। नवोदय विद्यालय पवार खेड़ा के प्रथम बैच के छात्र हैं। एवं संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में अट्ठाइस हजार पूर्व छात्राओं से जीवन संपर्क है। अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के माध्यम से 27 सामूहिक विवाह सम्मेलन में तीन हजार से अधिक विवाह करने में सहयोग दिया है। श्री राम जानकी मंदिर ग्राम चादोंन के सदस्य है। आप जीवन दायिनी मां नर्मदा को स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने किसान पुत्र जमीन के कार्यकर्ता एवं संघर्षशील व्यक्ति को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।
