April 23, 2026 |

9 मार्च को होगी नेशनल लोक अदालत

अदालत में होंगे सर्वमान्य फैसले

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ पूरे प्रदेश में 9 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती तृप्ति शर्मा के निर्देशन में एवं विशेष न्यायाधीश, प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत अनूप कुमार त्रिपाठी तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा प्रदीप राठौर की उपस्थिति में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के लिये सोमवार को बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं एमएस चौहान, ऋषि पारे, रामविलास कुशवाह, विष्णु कौशल, आरसी शर्मा के साथ न्यायायलय में चल रहे मोटर दुर्घटना अधिनियम के प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से सफल बनाने हेतु एडीआर सेन्टर भवन हरदा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालय में चल रहे प्रकरणों में गंभीरता से चर्चा की गई, जिसमें सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण हो सके। बैठक में जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री राठौर ने जिले के पक्षकारों से अनुरोध किया कि नेशनल लोक अदालत 9 मार्च को अपने प्रकरणों का निराकरण कराकर समय एवं धन की बचत कर नेशनल लोक अदालत को सफल बनाये।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights