June 11, 2026 |

पूर्व भूमि विकास बैंक अध्यक्ष सुरेश (छोटू)पटेल भी भाजपा में आए

चुनाव के पूर्व भाजपा में शामिल होने से राजनीतिक सरगर्मी तेज

Hriday Bhoomi 24

हरदा। लोकसभा चुनाव के ऐन मौके पर राजनीति में पैठ रखने वाले अनेक कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। आज स्थानीय कच्छकड़वा पाटीदार समाज के मांगलिक भवन में चुनाव के पूर्व हुए भाजपा के वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन में अनेक कांग्रेस नेताओं के पार्टी में शामिल होने से क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। इस मौके पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व भूमि विकास बैंक अध्यक्ष सुरेश छोटू पटेल कड़ोला ने प्रदेश शासन के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री कमल पटेल एवं जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। ज्ञात हो कि छोटू पटेल लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने भूमि विकास बैंक में अध्यक्ष रहते किसानों के बीच लोकप्रियता हासिल की। वे विश्नोई समाज में भी प्रतिष्ठित नागरिक होने से समाज में विशेष स्थान रखते हैं। उनके भाजपा में शामिल होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश झूरिया नीमगांव, बालूपटेल झाड़पा, हीरालाल पटेल खमलाए, बंशीलाल पंवार जामली, राजेश पटेल गोदारा, महेश उर्फझाड़ू रानियाखेड़ी और दीपक पटेल डोमनमऊ ने हर्ष जताते हुए बधाई दी हैं। जिला उपाध्यक्ष श्री झूरिया ने कहा कि सुरेश पटेल का क्षेत्र में अहम स्थान है। उनके आने से पार्टी को काफी लाभ होगा।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.